,

dhanbad छात्र अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, AISA की विशाल पदयात्रा से गूंजा धनबाद

JP Bharat Shareधनबाद : All India Students Association (AISA) के नेतृत्व में छात्र अधिकारों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की मांग को लेकर मेमको मोड़ से Binod Bihari Mahto Koyalanchal University तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। पदयात्रा के दौरान छात्रों…

JP Bharat Share

धनबाद : All India Students Association (AISA) के नेतृत्व में छात्र अधिकारों और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की मांग को लेकर मेमको मोड़ से Binod Bihari Mahto Koyalanchal University तक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।

पदयात्रा के दौरान छात्रों ने “शिक्षा बचाओ, छात्र अधिकार लागू करो” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शैक्षणिक समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लॉ कॉलेज धनबाद सहित कई विभागों में शिक्षकों की भारी कमी है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्रों ने एलएलएम (LLM) की पढ़ाई जल्द शुरू करने, लॉ कॉलेज में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करने और शिक्षक उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में कॉलेज को constituent college का दर्जा देने की मांग रखी। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव जल्द कराने और क्लस्टर सिस्टम समाप्त करने की मांग भी उठाई गई।

पदयात्रा के बाद छात्र प्रतिनिधिमंडल और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता हुई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि अगले दो महीनों में नए शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी और नए शैक्षणिक सत्र से एलएलएम पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

AISA नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। संगठन ने छात्रों से शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई में एकजुट रहने की अपील की।

इस पदयात्रा में Vibha Pushpa Deep, Sneha Mahto, Ritesh Mishra, दीपक महतो, अतफ ईमाम, वारिस खान, राहुल पासवान, निगार खान, पल्लवी आचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


JP Bharat Share

3 responses to “dhanbad छात्र अधिकारों को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थी, AISA की विशाल पदयात्रा से गूंजा धनबाद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports