,

वामपंथ के जननायक कॉमरेड ए. के. रॉय की 91वीं जयंती 15 जून को धूमधाम से मनाई जाएगी

JP Bharat Shareधनबाद वामपंथ के जननायक एवं धनबाद के पूर्व सांसद A. K. Roy की 91वीं जयंती 15 जून 2026 को धूमधाम से मनाने को लेकर कॉमरेड ए. के. रॉय स्मारक समिति की एक आवश्यक बैठक एलसी रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिप्रसाद पप्पू ने की।…

JP Bharat Share

धनबाद

वामपंथ के जननायक एवं धनबाद के पूर्व सांसद A. K. Roy की 91वीं जयंती 15 जून 2026 को धूमधाम से मनाने को लेकर कॉमरेड ए. के. रॉय स्मारक समिति की एक आवश्यक बैठक एलसी रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिप्रसाद पप्पू ने की।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित निरसा विधायक Arup Chatterjee ने कहा कि कॉमरेड ए. के. रॉय किसान, मजदूर, शोषित एवं पीड़ितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित कर दिया। तीन बार सांसद रहते हुए उन्होंने सादगी और जनसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं और उनकी जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उनके संघर्षों और विचारों को याद करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि जिन मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए कॉमरेड ए. के. रॉय ने संघर्ष किया, आज उन्हीं अधिकारों पर लगातार हमला हो रहा है। ऐसे में उनके संघर्षों और विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

समिति की ओर से लिए गए निर्णय के अनुसार, 15 जून को जगजीवन नगर स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद जुलूस के रूप में सेंट्रल अस्पताल मुख्य द्वार स्थित कॉमरेड ए. के. रॉय के स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही उनके स्मरण में ब्लड डोनेशन कैंप तथा उनसे संबंधित पुस्तकों का स्टॉल भी लगाया जाएगा। शाम में एसएनएमएम अस्पताल, धनबाद के मरीजों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सत्यनारायण कुमार, एएम पाल, सम्राट चौधरी, रामकृष्ण पासवान, कार्तिक प्रसाद, राणा चट्टराज, हिमांशु मंडल, नकूलदेव सिंह, कल्याण घोषाल, बीडी गोस्वामी, लीलामय गोस्वामी, आरपी महतो, अजय महतो, भूषण महतो, विश्वजीत राय, मुमताज अली सहित कई लोग उपस्थित थे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports