,

Dhanbad | यात्रियों की सुविधाओं को लेकर रेलमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, धनबाद मंडल से जुड़ी कई मांगें उठीं

JP Bharat Shareधनबाद/नई दिल्ली: जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद एवं रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरु महतो तथा हाजीपुर जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सह धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपकर धनबाद रेल मंडल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें…

JP Bharat Share

धनबाद/नई दिल्ली: जनता दल (यू) के राज्यसभा सांसद एवं रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खीरु महतो तथा हाजीपुर जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सह धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपकर धनबाद रेल मंडल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

ज्ञापन में रामगढ़ जिले के चैनपुर फाटक पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई। बताया गया कि इस परियोजना का टेंडर लगभग छह वर्ष पहले हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

इसके अलावा हावड़ा–गया वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार पटना तक करने की मांग भी उठाई गई। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी।

ज्ञापन में धनबाद रेल मंडल मुख्यालय से बेंगलुरु, पुणे और नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग भी की गई, ताकि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

साथ ही धनबाद रेल मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा और कतरास समेत अन्य स्टेशनों पर साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई गई। ज्ञापन में निजी एजेंसी द्वारा किए जा रहे सफाई कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports