,

Dhanbad | स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, खेल प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद: एवरग्रीन क्लब, मनईटांड़ बस्ती की ओर से पूर्व वार्ड आयुक्त एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा की…

JP Bharat Share

धनबाद: एवरग्रीन क्लब, मनईटांड़ बस्ती की ओर से पूर्व वार्ड आयुक्त एवं समाजसेवी स्वर्गीय गोपाल महतो की 31वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता शिव शंकर झा ने की, जबकि संचालन दिनेश महतो ने किया। वक्ताओं ने स्वर्गीय गोपाल महतो के समाज सेवा, जनकल्याण और क्षेत्र के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणादायक बताया।

मुख्य अतिथि एवं झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि स्वर्गीय गोपाल महतो ने अपना जीवन गरीबों, मजदूरों और आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित किया। वहीं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित स्वर्गीय गोपाल महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया। एक सप्ताह तक चले इस खेल महोत्सव में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा मैराथन दौड़, कबड्डी, दौड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 30 की पार्षद निर्मला देवी, कांग्रेस नेता रविंद्र वर्मा, झामुमो नेता बलराम महतो, भाकपा (माले) के राणा चट्टराज, सुनील महतो, गणेश महतो, मदन महतो, मुकेश महतो सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports