,

Dhanbadnews:बहुजन समाज पार्टी की झरिया विधानसभा कमेटी का गठन, महादेव भुईयां बने विधानसभा अध्यक्ष

JP Bharat Shareधनबाद: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मी कोलियरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झरिया विधानसभा कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने…

JP Bharat Share

धनबाद: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मी कोलियरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में झरिया विधानसभा कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता धनबाद जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष गणेश भारती ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा झारखंड प्रदेश सचिव गौतम कुमार उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से झरिया विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महादेव भुईयां को झरिया विधानसभा अध्यक्ष, विनोद पासवान को विधानसभा प्रभारी, अजीत दास को उपाध्यक्ष, सूरजभान प्रसाद को महासचिव, नरेश राम को सचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, ब्रिजेश कुमार को बामसेफ संयोजक तथा मिराज आलम को बीवीएफ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद, सनोज कुमार, जावेद अंसारी, ओम भारती सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports