,

DhanbadNews:चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान, एसएसपी प्रभात कुमार बोले— जनसेवा सर्वोपरि हो

JP Bharat Shareधनबाद:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मधुमिता फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों…

JP Bharat Share

धनबाद:राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मधुमिता फाउंडेशन की ओर से बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, वैभव सिन्हा, गोपाल भट्टाचार्य सहित जिले के कई वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि चिकित्सकीय पेशा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज के ऐसे स्तंभ हैं, जिनकी सेवाओं से अनगिनत लोगों का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ बनता है। उन्होंने चिकित्सकों से निजी हितों से ऊपर उठकर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि सेवा की भावना ही समाज के वास्तविक कल्याण का आधार है।

उन्होंने कहा कि महामारी, दुर्घटना या किसी भी आपात स्थिति में डॉक्टर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ऐसे सभी चिकित्सकों के प्रति समाज सदैव कृतज्ञ रहेगा।

एसएसपी ने चिकित्सकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी अपराधी या असामाजिक तत्व से डरने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और डॉक्टरों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना भी पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए उनके समर्पण और सेवा भावना को नमन किया। समारोह का उद्देश्य राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों का सम्मान करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना था।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports