,

DhanbadNews:इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन को मिली बड़ी उपलब्धि, अध्यक्ष लीना झा सहित कई पदाधिकारी सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद: इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रविवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 पुरस्कार समारोह में क्लब की अध्यक्ष लीना झा को ‘उत्कृष्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2025-26’ से सम्मानित…

JP Bharat Share

धनबाद: इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रविवार को रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 पुरस्कार समारोह में क्लब की अध्यक्ष लीना झा को ‘उत्कृष्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2025-26’ से सम्मानित किया गया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता ने वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के आधार पर विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की रितु श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ सचिव, जबकि गीता चौबे को बेस्ट आईएसओ अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इतना ही नहीं, वर्षभर में 106 सार्थक सामाजिक परियोजनाओं के सफल संचालन के लिए इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन को सर्वश्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार भी मिला।

क्लब की उपाध्यक्ष रेनू कौशल ने बताया कि यह सम्मान पूरे क्लब के समर्पण, टीमवर्क और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्लब को मिले इन पुरस्कारों से सभी सदस्य बेहद उत्साहित हैं और भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं।

पुरस्कार समारोह में क्लब की अध्यक्ष लीना झा, उपाध्यक्ष रेनू कौशल, आईएसओ गीता चौबे तथा इंदिरा महापात्रा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports