धनबाद: 8 लेन स्थित असर्फी अस्पताल के समीप शुक्रवार को सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक के सिर पर गंभीर चोट आई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्र में उपलब्ध जानकारी के आधार पर वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
















