,

दामोदर नदी के तेज बहाव में 16 वर्षीय किशोरी डूबी, तलाश जारी

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया के मोहलबनी घाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोरी के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने परिवार के साथ नदी में नहाने पहुंची थी। जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान किशोरी गहरे पानी में चली गई और तेज…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया के मोहलबनी घाट पर दामोदर नदी में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोरी के तेज बहाव में बह जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि किशोरी अपने परिवार के साथ नदी में नहाने पहुंची थी।

जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान किशोरी गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आ गई। बेटी को बचाने के लिए उसके पिता भी नदी में उतरे और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान किशोरी का हाथ छूट गया और वह बहाव में बह गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। घटना की सूचना आमलाबाद ओपी और पत्थरडीह थाना पुलिस को भी दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

सूत्रों के अनुसार, किशोरी लोदना मोड़, झरिया की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद मोहलबनी घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल किशोरी की तलाश जारी है। पुलिस की ओर से घटना की आधिकारिक पुष्टि और किशोरी की पूरी पहचान की जानकारी सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports