,

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) की प्रो. रश्मि सिंह ने ऑस्ट्रिया में साइबर रिस्क रिसर्च का किया प्रस्तुतिकरण

JP Bharat Shareधनबाद | 24 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर रश्मि सिंह ने ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च सोसाइटीज (IFORS-2026) के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने ऑपरेशनल रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स…

JP Bharat Share

धनबाद | 24 जुलाई: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की मैनेजमेंट स्टडीज एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर रश्मि सिंह ने ऑस्ट्रिया के वियना विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च सोसाइटीज (IFORS-2026) के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। सम्मेलन में दुनिया भर के शोधकर्ताओं ने ऑपरेशनल रिसर्च, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एनालिटिक्स और निर्णय विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोधों पर विचार साझा किए।

प्रो. रश्मि सिंह ने सम्मेलन में “Cyber Wars and Budgets: A Game Theory Guide to Smarter Security Spending” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया। इस शोध में साइबर सुरक्षा निवेश, साइबर जोखिम प्रबंधन और बदलते डिजिटल खतरों के बीच प्रभावी निर्णय लेने के लिए रणनीतिक मॉडल पर प्रकाश डाला गया है।

यह शोध उनके पीएचडी शोधार्थी शांतनु मंडल के साथ किए गए संयुक्त कार्य का विस्तारित संस्करण है, जिसे हाल ही में Reliability Engineering & System Safety जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

सम्मेलन के दौरान प्रो. रश्मि सिंह को “Game Theory and Economic Models” विषयक तकनीकी सत्र की अध्यक्षता का दायित्व भी सौंपा गया। इसके अलावा उन्होंने Global Women in Operational Research (GLOW) पहल में भाग लेकर महिला शोधकर्ताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नेतृत्व को बढ़ावा देने पर भी विचार साझा किए।

प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि इस वैश्विक मंच पर शोध प्रस्तुत करना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा और इससे अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग तथा साइबर रिस्क एवं निर्णय विज्ञान के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खुले हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports