,

धनबाद: बुजुर्ग का ATM कार्ड बदलकर ₹49,800 की खरीदारी, दो युवक पकड़े गए

JP Bharat Shareधनबाद: सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में मदद करने के बहाने 69 वर्षीय बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 49,800 रुपये की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के दो युवकों नीतीश कुमार (26) और सौरभ कुमार…

JP Bharat Share

धनबाद: सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में मदद करने के बहाने 69 वर्षीय बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर 49,800 रुपये की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित दिनेश कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने बिहार के नवादा जिले के दो युवकों नीतीश कुमार (26) और सौरभ कुमार (24) को पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

पीड़ित के अनुसार, रुपये निकालने के दौरान उनका कार्ड एटीएम मशीन में फंस गया था। इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने उन्हें एक मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा। बाद में जब वह दोबारा एटीएम पहुंचे, तो कार्ड मशीन में नहीं मिला।

इसके बाद उनके मोबाइल पर तीन खरीदारी के संदेश आए। जानकारी के मुताबिक, पीओएस मशीन से 15,000 रुपये, रानी सती ज्वेलर्स से 32,800 रुपये और बाटा इंडिया स्टोर से 2,000 रुपये की खरीदारी की गई। इस तरह कुल 49,800 रुपये खर्च होने की सूचना मिली।

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कार्ड बदलने और खरीदारी में आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports