,

bokaro खमारबेंदी में भव्य परशुराम मंदिर व बजरंगबली मंदिर का निर्माण, 17 से 21 अप्रैल तक प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

JP Bharat Shareबोकारो : सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में बोकारो में एक सराहनीय पहल की गई है। चंदनकियारी रोड स्थित खमारबेंदी, इजरी नदी के तट पर भगवान परशुराम सेवा आश्रम में भव्य परशुराम मंदिर और बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया गया है। यह मंदिर परशुराम सेवा…

JP Bharat Share

बोकारो : सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने की दिशा में बोकारो में एक सराहनीय पहल की गई है। चंदनकियारी रोड स्थित खमारबेंदी, इजरी नदी के तट पर भगवान परशुराम सेवा आश्रम में भव्य परशुराम मंदिर और बजरंगबली मंदिर का निर्माण कराया गया है।

यह मंदिर परशुराम सेवा समाज वाईसी चास, चंदनकियारी और रघुनाथपुर क्षेत्र के भूमिहार समाज के लोगों के सहयोग से तैयार किया गया है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत दामोदर नदी से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस धार्मिक आयोजन में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्रीमती प्राची देवी की उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता और भी बढ़ेगी।

समाज के अध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर लोगों को एकजुट करना और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देना है। वहीं अन्य सदस्यों ने कहा कि इस आयोजन में सभी वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और समाज का लक्ष्य “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना को आगे बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 27 लोगों का आधार एनरोलमेंट

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports