धनबाद होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, जिला प्रशासन ने वेबसाइट पर अपलोड की औपबंधिक मेधा सूची

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में संचालित गृह रक्षक नव-नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में संचालित गृह रक्षक नव-नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन ने चयनित अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के योग्य महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के चयन के लिए पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराया गया। प्रशासन का दावा है कि भर्ती प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की गई और पूरे अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत सामने नहीं आई।

इस भर्ती प्रक्रिया में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा, हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा तथा तकनीकी दक्षता जांच परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। तकनीकी रूप से दक्ष अभ्यर्थियों की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम गठित की गई थी, जिसने अभ्यर्थियों की योग्यता का मूल्यांकन किया।

प्रशासन द्वारा पूर्व में प्रकाशित सूची की समीक्षा और आवश्यक संशोधन के बाद सभी अनिवार्य योग्यताओं एवं अर्हताओं को पूरा करने वाले ग्रामीण (प्रखंडवार) और शहरी (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) अभ्यर्थियों की अंतिम संशोधित औपबंधिक मेधा सूची जारी की गई है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस सफल और पारदर्शी बहाली प्रक्रिया के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, पुलिस बल तथा शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाए रखना था, जिसमें सफलता मिली है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जारी की गई सूची पूर्णतः औपबंधिक है। यदि किसी भी स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई जाती है या चरित्र सत्यापन एवं चिकित्सीय जांच में वे अयोग्य पाए जाते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports