,

धनबाद में गृह रक्षक बहाली प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी, औपबंधिक मेधा सूची जारी

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में संचालित गृह रक्षकों की नव-नामांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कर प्रशासन ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद के तत्वावधान में संचालित गृह रक्षकों की नव-नामांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। पूरी चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कर प्रशासन ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के चयन के लिए तैयार की गई औपबंधिक मेधा सूची को सार्वजनिक कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट से सूची देख सकते हैं।

इस बार की भर्ती प्रक्रिया तकनीकी दक्षता और कड़े प्रशासनिक नियंत्रण के कारण विशेष रूप से चर्चा में रही। आयोजित शारीरिक जांच परीक्षा और हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। पूरी बहाली प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिसके कारण किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की एक भी घटना सामने नहीं आई।

शारीरिक और लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता की जांच के लिए विषय विशेषज्ञों के विशेष दल द्वारा तकनीकी दक्षता परीक्षा भी आयोजित की गई। इसके बाद पूर्व में प्रकाशित सूची की गहन समीक्षा और संशोधन किया गया। सभी अनिवार्य योग्यताओं और अर्हताओं को पूरा करने वाले ग्रामीण एवं शहरी अभ्यर्थियों की अंतिम संशोधित औपबंधिक मेधा सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस सफल, त्वरित और स्वच्छ बहाली प्रक्रिया को संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, पुलिस बल तथा परीक्षा में शांतिपूर्ण ढंग से शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल औपबंधिक चयन सूची है। यदि किसी भी स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में त्रुटि पाई जाती है अथवा चरित्र सत्यापन और चिकित्सीय जांच में कोई अभ्यर्थी अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी जाएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports