मलेरिया उन्मूलन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से हर साल World Malaria Day (25 अप्रैल) को विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी Dhanbad जिले में स्कूलों के माध्यम से प्रभात फेरी, जागरूकता रैली और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों को मलेरिया से बचाव और समय पर इलाज के प्रति जागरूक किया जा सके।
इसी क्रम में जानकारी देते हुए Dr. Alok Vishwakarma ने बताया कि मच्छर जनित रोगों के लिहाज से धनबाद जिला पहले काफी संवेदनशील रहा है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में चलाए गए व्यापक जागरूकता अभियान और मच्छरदानी वितरण के कारण मलेरिया के एक्टिव मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है।
उन्होंने कहा कि अब जिला धीरे-धीरे मलेरिया मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पहले ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी और स्वच्छता की खराब स्थिति सबसे बड़ी चुनौती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग, सहिया कार्यकर्ताओं और आम जनता की सहभागिता से स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
👉 सिविल सर्जन के अनुसार, जिन क्षेत्रों में मलेरिया के ज्यादा मामले सामने आते थे, वहां ढाई लाख से अधिक मच्छरदानियों का वितरण किया गया है, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिला है और संक्रमण में तेजी से कमी आई है।
🎤 डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सिविल सर्जन, धनबाद
👉 प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें, ताकि मलेरिया पर पूरी तरह काबू पाया जा सके।
ये भी पढ़ें:-झारखंड पात्रता परीक्षा को लेकर सख्ती: आईरिस अटेंडेंस से होगी पहचान, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















