,

धनबाद :जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा से की शिष्टाचार मुलाकात

JP Bharat Shareधनबाद: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के…

JP Bharat Share

धनबाद: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने पटना में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान पिंटू कुमार सिंह ने धनबाद सहित झारखंड में पार्टी संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया। वहीं राज्यसभा सांसद संजय झा ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।

इसके बाद पिंटू कुमार सिंह ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भी भाग लिया। बैठक में पार्टी की भावी रणनीति, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई।

पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लेकर पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जदयू आगामी दिनों में झारखंड में संगठन को और मजबूत करने का कार्य करेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed