धनबाद के JP Hospital में अब हर शनिवार मिलेंगे दुर्गापुर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुमार
धनबाद: कोयलांचल के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज और विशेषज्ञ परामर्श के लिए दुर्गापुर या अन्य बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। दुर्गापुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार अब प्रत्येक शनिवार को धनबाद के JP Hospital & Research Center में अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. मनीष कुमार हृदय रोग से संबंधित मरीजों की जांच, परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इससे धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अपने शहर में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली, तनाव और खान-पान की गलत आदतों के कारण कम उम्र में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से सीने में दर्द, भारीपन, सांस फूलना, अत्यधिक थकान और अचानक पसीना आने जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही उपचार से अधिकांश हृदय रोगों का प्रभावी प्रबंधन संभव है। उनका उद्देश्य धनबाद के लोगों को गुणवत्तापूर्ण कार्डियक केयर उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है।
जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन प्रदीप मंडल ने बताया कि अस्पताल में अब हृदय रोग विशेषज्ञ की नियमित ओपीडी के साथ ECG जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इससे मरीजों को नियमित फॉलो-अप और बेहतर हृदय उपचार का लाभ मिलेगा।
जो मरीज डॉ. मनीष कुमार से परामर्श लेना चाहते हैं, वे बाईपास बलियापुर रोड स्थित JP Hospital & Research Center में संपर्क कर अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं।














