,

धनबाद के लिंडसे क्लब में महालया पर ‘बोधन’ नृत्य-नाटिका का मंचन, शिक्षा व्यवस्था की खामियों को किया उजागर

JP Bharat Shareधनबाद: महालया के अवसर पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी दुर्गा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का मंचन हुआ। नाटक के जरिए शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों, प्रश्नपत्र लीक और विद्यार्थियों पर पड़ने वाले इसके गंभीर प्रभावों को दर्शाया गया।…

JP Bharat Share

धनबाद: महालया के अवसर पर लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देवी दुर्गा पर आधारित सामाजिक संदेश देने वाली नृत्य-नाटिका ‘बोधन’ का मंचन हुआ। नाटक के जरिए शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों, प्रश्नपत्र लीक और विद्यार्थियों पर पड़ने वाले इसके गंभीर प्रभावों को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में क्लब के महिला, पुरुष सदस्यों और बच्चों समेत लगभग 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से समाज में व्याप्त असमानता और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कहानी में दिखाया गया कि किस तरह आर्थिक रूप से संपन्न परिवार की बेटी पैसे के बल पर प्रश्नपत्र हासिल कर छात्रवृत्ति प्राप्त कर लेती है, जबकि एक गरीब कुम्हार की प्रतिभाशाली बेटी अवसर से वंचित रह जाती है। निराशा में उसकी आत्महत्या के बाद पिता अपनी बेटी को खोने के दुख में दुर्गा प्रतिमा बनाने से इनकार कर देता है।

बाद में ग्रामीणों के आग्रह पर वह प्रतिमा बनाता है, जिसका चेहरा उसकी दिवंगत बेटी से मिलता-जुलता होता है। शुरुआत में ग्रामीण इसका विरोध करते हैं, लेकिन सामाजिक कार्यकर्ता के प्रयास से उसी प्रतिमा का बोधन पूजन कर देवी मां का आह्वान किया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में कलाकारों ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और न्याय स्थापित करने की प्रार्थना की। क्लब के सचिव सलिल विश्वास और अध्यक्ष अमलेंदु सिन्हा ने कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी को आगामी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports