,

रामगढ़ के नेमरा पहुंचीं विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareरामगढ़: झरिया की विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त सोरेन परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय…

JP Bharat Share

रामगढ़: झरिया की विधायक रागिनी सिंह और धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त सोरेन परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी एकजुटता जताई।

विधायक रागिनी सिंह ने रूपी सोरेन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के साथ हैं।

वहीं, महापौर संजीव सिंह ने भी निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports