,

धनबाद के रुद्रांश शर्मा बेल्जियम में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, स्पीड स्केटिंग में रचा नया इतिहास

JP Bharat Shareधनबाद: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद के कक्षा 9 के छात्र रुद्रांश शर्मा ने अपनी शानदार उपलब्धियों से जिले और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। रुद्रांश का चयन अगस्त 2026 में बेल्जियम के ओस्टेंड में आयोजित होने वाली 58वीं फ्लैंडर्स ग्रां प्री स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह…

JP Bharat Share

धनबाद: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद के कक्षा 9 के छात्र रुद्रांश शर्मा ने अपनी शानदार उपलब्धियों से जिले और पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। रुद्रांश का चयन अगस्त 2026 में बेल्जियम के ओस्टेंड में आयोजित होने वाली 58वीं फ्लैंडर्स ग्रां प्री स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

रुद्रांश झारखंड के पहले स्केटर हैं जिन्होंने एसजीएफआई नेशनल्स और सीबीएसई नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि ने राज्य में स्पीड स्केटिंग को नई पहचान दिलाई है।

हाल ही में आयोजित 11वीं रैंकिंग ओपन नेशनल चैंपियनशिप, नोएडा में रुद्रांश ने 200 मीटर और 500 मीटर स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा 12वीं रैंकिंग ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में उन्होंने 200 मीटर, वन लैप और 500 मीटर स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

अब तक रुद्रांश शर्मा अपने करियर में कुल 42 पदक जीत चुके हैं, जिनमें 25 स्वर्ण, 9 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल हैं। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें रांची में 21 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर भी सम्मानित किया जा चुका है।

रुद्रांश की इस उपलब्धि पर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, धनबाद के प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई। विद्यालय परिवार ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे बेल्जियम में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

रुद्रांश शर्मा की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। खेल जगत से जुड़े लोगों ने भी उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports