धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के कांको लालचक के समीप कथित अवैध कोयला कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि रात के अंधेरे में मिनी हाईवा के जरिए डिपो तक कोयला पहुंचाया जाता है और फिर ट्रकों में लोड कर बाहर भेज दिया जाता है।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दिन के समय डिपो में ताला लगा रहता है, जबकि रात होते ही कोयले की आवाजाही शुरू हो जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कोयला कहां से लाया जा रहा है और कहां भेजा जा रहा है?
फिलहाल, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित विभागों से मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग उठ रही है।
















