,

धनबाद मंडल में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 1570 यात्री पकड़े गए, 10 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

JP Bharat Shareधनबाद, 21 मई 2026: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दिन और रात दोनों समय सुनियोजित तरीके से विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में संचालित किया गया। रेल प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 1570…

JP Bharat Share

धनबाद, 21 मई 2026: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में गुरुवार को बड़े पैमाने पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दिन और रात दोनों समय सुनियोजित तरीके से विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में संचालित किया गया।

रेल प्रशासन द्वारा चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान कुल 1570 यात्रियों को पकड़ा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्री शामिल थे।

अभियान के दौरान यात्रियों से कुल 10,03,235 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। साथ ही पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

रेलवे की चेकिंग टीमों ने विभिन्न स्टेशनों के अलावा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

धनबाद मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्लेटफॉर्म में प्रवेश करने से पहले उचित टिकट अवश्य लें और जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports