,

धनबाद में 24 नवंबर को होगा ‘सौभद्र-शौर्य’ का लोकार्पण, झारखंड के राज्यपाल होंगे शामिल

JP Bharat Shareधनबाद में 24 नवंबर को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आईआईटी-आईएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में युवा साहित्यकार एवं शिक्षाविद् सत्यम् कुमार राय की नई कृति ‘सौभद्र-शौर्य’ का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसमें शिक्षा, साहित्य और संस्कृति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। ‘सौभद्र-शौर्य’…

JP Bharat Share

धनबाद में 24 नवंबर को साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आईआईटी-आईएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में युवा साहित्यकार एवं शिक्षाविद् सत्यम् कुमार राय की नई कृति ‘सौभद्र-शौर्य’ का लोकार्पण झारखंड के राज्यपाल करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, जिसमें शिक्षा, साहित्य और संस्कृति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी।

‘सौभद्र-शौर्य’ महाभारत के द्रोणपर्व में वर्णित अभिमन्यु के पराक्रम और बलिदान पर आधारित खंड-काव्य है। इस रचना के माध्यम से युवाओं को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और आत्मसम्मान का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

लेखक सत्यम् कुमार राय का जन्म काशी में हुआ है। उन्होंने बीएचयू से संस्कृत साहित्य की शिक्षा प्राप्त की है और दो दशक से अधिक समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पहली काव्य-कृति ‘अनुभूति’ पहले ही प्रकाशित हो चुकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports