झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर निरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को इस नेक पहल के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहायता किट और अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, आंगनबाड़ी सेविकाओं को मेडिकल किट भी दी गई। इस आयोजन में स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
















