,

धनबाद में आमोत्सव-2026 का आगाज, किसानों को मिलेगा बाजार और सिंचाई सुविधाओं का लाभ: उपायुक्त

JP Bharat Shareधनबाद, 21 जून: धनबाद में आम उत्पादकों को प्रोत्साहन देने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित आमोत्सव-2026 का शुभारंभ रविवार को डीएमसी मॉल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात…

JP Bharat Share

धनबाद, 21 जून: धनबाद में आम उत्पादकों को प्रोत्साहन देने और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित आमोत्सव-2026 का शुभारंभ रविवार को डीएमसी मॉल परिसर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज, नगर आयुक्त आशीष गंगवार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

आमोत्सव में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों द्वारा लंगड़ा, मालदा समेत कई प्रजातियों के आमों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर प्राकृतिक तरीके से उगाए गए आमों की खरीदारी कर रहे हैं और उनके स्वाद का आनंद ले रहे हैं।

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि आमोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के उन किसानों को बाजार उपलब्ध कराना है, जिन्हें मनरेगा योजना के तहत आम के पौधे दिए गए थे या जिन्होंने स्वयं आम की बागवानी विकसित की है। उन्होंने बताया कि धनबाद में तैयार किए जा रहे आम पूरी तरह प्राकृतिक तरीके से उगाए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा और मांग दोनों बढ़ रही है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में आम की बागवानी को और अधिक बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जिन किसानों के पास पांच एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में आम की बागवानी होगी, उन्हें जिला प्रशासन एवं डीएमएफटी के सहयोग से सिंचाई के लिए आवश्यक जलस्रोत उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी। इससे किसानों को उत्पादन बढ़ाने और बागवानी को स्थायी रूप से विकसित करने में सहायता मिलेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के 10 प्रमुख हाट-बाजारों के जीर्णोद्धार की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। निरसा और बलियापुर हाट का लेआउट तैयार हो चुका है और अगले छह माह के भीतर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार लोगों को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इन बाजारों में व्यापारियों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा, ताकि उन्हें व्यवसाय संचालन में सुविधा मिल सके।

प्रशासन का मानना है कि आमोत्सव जैसे आयोजनों से स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी और जिले में फल उत्पादन को नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों और आम प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports