,

धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन जारी रहने का आरोप, बीसीसीएल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की

JP Bharat Shareधनबाद: बाघमारा क्षेत्र के रामकनाली ओपी अंतर्गत अवैध कोयला उत्खनन जारी रहने का मामला सामने आया है। बीसीसीएल के एक पत्र के अनुसार, बंद कराए गए अवैध खनन स्थलों के आसपास दोबारा उत्खनन होने की सूचना मिली है। कंपनी ने स्थानीय पुलिस से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। बीसीसीएल…

JP Bharat Share

धनबाद: बाघमारा क्षेत्र के रामकनाली ओपी अंतर्गत अवैध कोयला उत्खनन जारी रहने का मामला सामने आया है। बीसीसीएल के एक पत्र के अनुसार, बंद कराए गए अवैध खनन स्थलों के आसपास दोबारा उत्खनन होने की सूचना मिली है। कंपनी ने स्थानीय पुलिस से इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

बीसीसीएल के कतरास क्षेत्रीय प्रबंधन ने रामकनाली ओपी प्रभारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई का आग्रह किया है। बताया गया कि झिंझीपहाड़ी पंचायत की मुखिया प्रेमलता कुमारी ने अवैध खनन की जानकारी अधिकारियों को दी थी। इस क्षेत्र में भू-धंसान और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है।

पत्र के मुताबिक, केशालपुर बिजली घर के सामने और दो नंबर बंद खदान सहित कई स्थानों पर बीसीसीएल तथा सीआईएसएफ ने अवैध खनन के मुहानों को बंद कराया था। इसके बावजूद गतिविधियां जारी रहने की बात कही गई है। कंपनी अधिकारियों ने पूर्व में भी पुलिस को सूचना देने का उल्लेख किया है।

वहीं, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी, उपायुक्त और धनबाद एसएसपी समेत संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने इसे स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राष्ट्रीय संपत्ति से जुड़ा गंभीर विषय बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports