धनबाद: नेशनल हाईवे टास्क फोर्स ने अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े 65 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान करीब 5.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने वाहन चालकों को हाईवे पर अनधिकृत जगहों पर वाहन खड़ा नहीं करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर गलत तरीके से पार्किंग करने से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
















