धनबाद: मानस इंटरनेशनल स्कूल की हाउसिंग कॉलोनी और बाबूडीह शाखा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक और विचारोत्तेजक विषयों पर पक्ष-विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में “AI – Beneficial or Harmful”, “School Should Open Late in the Morning or Early in the Morning”, “Homework Should Be Given or Not”, “Summer Is Better Than Winter” और “Exams Are the Best Way to Test Students’ Learning” जैसे विषय शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने अपने तर्कों के माध्यम से आत्मविश्वास, तार्किक सोच और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
विद्यालय के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और संवाद कौशल विकसित करने में मदद करती हैं। वहीं सह-संस्थापक सीमा सिन्हा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
प्रधानाचार्या रेखा उपाध्याय ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपने विचारों को तार्किक और प्रभावशाली तरीके से रखने का अवसर देती है। उप-प्रधानाचार्या रीता ड्रोलीया ने भी विद्यार्थियों की भागीदारी की सराहना की।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने विचारों एवं तर्कों से कार्यक्रम को सफल बनाया।
















