,

धनबाद में बाइक को 2 किलोमीटर तक घसीटती रही स्कॉर्पियो, आग लगने से दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के शिव सौरन चौक के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ मेमको मोड़ की ओर बढ़ता रहा। घर्षण…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के शिव सौरन चौक के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक स्कॉर्पियो के नीचे फंस गई, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ मेमको मोड़ की ओर बढ़ता रहा। घर्षण से निकली चिंगारियों के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो विज्ञान विहार कॉलोनी तक पहुंची। पुलिस को आते देख वाहन में सवार लोग स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बाइक और स्कॉर्पियो बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।

हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो घायल हो गए। घायलों की पहचान टुंडी थाना क्षेत्र के फुलझर बरवा निवासी मनबोध मंडल और तपन मंडल के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए SNMMCH में भर्ती कराया गया। तीसरा युवक मौके से चला गया।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस स्कॉर्पियो के मालिक और उसमें सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports