रांची: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब को लेकर झारखंड की सियासत में चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी के व्यक्तित्व और उनके जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विदेश से आकर भारत को अपना देश बनाना और यहां की मिट्टी से जुड़ना एक बड़ा संदेश देता है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी किताब को अद्भुत बताया। भाजपा की ओर से किताब में लिखी बातों पर विरोध जताए जाने के संदर्भ में उन्होंने पार्टी पर निशाना साधा। अंसारी ने कहा कि वह किताब का गुजराती भाषा में अनुवाद करवाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करने पर विचार कर रहे हैं।
















