,

धनबाद में गूंजा गटका का रोमांच, चौथी झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

JP Bharat Shareधनबाद: नवाडीह स्थित जी.जी.सी.ई.टी. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, श्री रामकुंज में दो दिवसीय चौथी झारखंड राज्य स्तरीय गटका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 22 और 23 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने गटका मार्शल आर्ट में अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता…

JP Bharat Share

धनबाद: नवाडीह स्थित जी.जी.सी.ई.टी. सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, श्री रामकुंज में दो दिवसीय चौथी झारखंड राज्य स्तरीय गटका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 22 और 23 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने गटका मार्शल आर्ट में अपने कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने किया। इस दौरान गटका एसोसिएशन झारखंड के सचिव बिजय जी, बोकारो के सचिव राजीव जी, पलामू के सचिव सुमित जी और गटका एसोसिएशन झारखंड के स्टेट कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजकों के अनुसार, राज्य के नौ जिलों से करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के रहने की भी व्यवस्था विद्यालय परिसर में की गई थी, जहां करीब 200 खिलाड़ियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, तकनीक और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गटका सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि शौर्य, साहस, आत्मरक्षा और सेवा की परंपरा से जुड़ा मार्शल आर्ट है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उन्हें बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में खेल को लेकर उत्साह का माहौल बना रहा। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलने के साथ ही गटका जैसे पारंपरिक मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने का अवसर भी मिला।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस तरह के राज्य स्तरीय आयोजन से झारखंड में गटका खेल को और मजबूती मिलेगी तथा यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports