,

धनबाद में गूंजा ‘जय महाकाल’, मटकुरिया के भूतनाथ मंदिर में उज्जैन की तर्ज पर हुई भस्म आरती

JP Bharat Shareधनबाद। सावन की अंतिम सोमवारी पर मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अंतिम सोमवारी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ बाबा भूतनाथ की उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर भव्य भस्म आरती…

JP Bharat Share

धनबाद। सावन की अंतिम सोमवारी पर मटकुरिया स्थित प्रसिद्ध बाबा भूतनाथ मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अंतिम सोमवारी के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ बाबा भूतनाथ की उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर भव्य भस्म आरती की गई।

भस्म आरती के बाद बाबा भूतनाथ का विशेष और आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को विशेष भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था की गई। पूरे धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयकारे गूंजते रहे।

दो वर्षों से निभाई जा रही भस्म आरती की परंपरा

मंदिर के पुजारी के अनुसार, विद्वान ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में महाकाल की परंपरा के अनुरूप भस्म आरती का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी पर पिछले दो वर्षों से यह विशेष आयोजन किया जा रहा है और आने वाले वर्षों में भी इसे जारी रखने की योजना है।

पुजारी ने बताया कि जिस तरह उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष महिमा मानी जाती है, उसी तरह धनबाद में बाबा भूतनाथ का भी श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व है। मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार, बाबा के दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

दिनभर चले धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों ने बाबा भूतनाथ के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

अंतिम सोमवारी पर भस्म आरती और विशेष श्रृंगार के दौरान मटकुरिया का पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में डूबा नजर आया। मंदिर परिसर में देर तक ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय महाकाल’ के जयघोष गूंजते रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports