,

धनबाद में ‘हास्य उत्सव’ में देर तक गूंजते रहे ठहाके, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

JP Bharat Shareधनबाद: हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट की ओर से रविवार को धनबाद क्लब के Oyster Hall में ‘हास्य उत्सव – हास्य कवियों के संग’ का आयोजन किया गया। देश के चर्चित हास्य कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से…

JP Bharat Share

धनबाद: हिंदी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट की ओर से रविवार को धनबाद क्लब के Oyster Hall में ‘हास्य उत्सव – हास्य कवियों के संग’ का आयोजन किया गया। देश के चर्चित हास्य कवियों ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा सभागार तालियों और ठहाकों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसके बाद मंच पर हास्य कवि सम्पत सरल, सरदार मनजीत सिंह और अमित शुक्ला ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। चुटीले अंदाज और हास्य-व्यंग्य से भरी कविताओं पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।

सम्पत सरल ने सामाजिक विषयों पर आधारित व्यंग्य रचनाएं प्रस्तुत कीं, जबकि सरदार मनजीत सिंह ने अपनी खास हास्य शैली से लोगों को गुदगुदाया। अमित शुक्ला की हास्य कविताओं को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।

अनिता निःशब्द की तीन पुस्तकों का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान कवयित्री अनिता निःशब्द की तीन पुस्तकों ‘कविता की वंशी’, ‘अंतर्मन’ और ‘नारी कीचे वजूद’ का लोकार्पण किया गया। हास्य कवियों और अतिथियों ने संयुक्त रूप से पुस्तकों का विमोचन किया।

स्थानीय कवि बसंत जोशी और सुशांत कुमार ने भी काव्य पाठ किया। उनकी प्रस्तुतियों को श्रोताओं की सराहना मिली।

ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि साहित्य केवल गंभीर विषयों तक सीमित नहीं है। हास्य और व्यंग्य भी समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी जुड़ाव का माध्यम हैं। इसी उद्देश्य से धनबादवासियों के लिए हास्य उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अशोक चौरसिया, संजय तिवारी, रविंद्र ठाकुर, शिवशक्ति प्रसाद, राहुल डोकानिया, डॉ. मिहिर झा, विवेक रूंगटा, डॉ. राजर्षि भूषण, डॉ. जी.एल. प्रसाद, सज्जन खड़गिया, प्रमोद अग्रवाल, कुंदन शर्मा, राहुल गोयल, संत कुमार श्रीवास्तव, विजय सांवरिया, संगीता प्रसाद, महेश गुटूगुटिया, गोपाल कटेसरिया, नीरज शर्मा, विनोद पांडेय, अजय शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, सुधीर गोयल और तुलिका प्रकाश समेत कई लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी साहित्य और संस्कृति से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports