,

धनबाद में होमगार्ड अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, CBI जांच और बहाली की मांग

JP Bharat Shareधनबाद | होमगार्ड बहाली को लेकर धनबाद में अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। रविवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोल्फ ग्राउंड में जुटे और बैठक कर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच Central Bureau of Investigation (CBI)…

JP Bharat Share

धनबाद | होमगार्ड बहाली को लेकर धनबाद में अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर खुलकर सामने आया है। रविवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गोल्फ ग्राउंड में जुटे और बैठक कर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया।

अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच Central Bureau of Investigation (CBI) से कराने और चयनित उम्मीदवारों को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

अभ्यर्थियों के अनुसार, वर्ष 2017 में बहाली प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई थी। हालांकि बाद में यह कहते हुए प्रक्रिया रद्द कर दी गई कि वीडियो रिकॉर्ड (कैसेट) गुम हो गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि यह रिकॉर्ड उपायुक्त कार्यालय में सुरक्षित था, इसके बावजूद इसकी जिम्मेदारी उन पर डाल दी गई।

उन्होंने बताया कि विज्ञापन संख्या 1/2017 के तहत वर्ष 2018 में 708 अभ्यर्थियों की मेरिट सूची भी जारी की गई थी। थाना सत्यापन, बैंक खाता, एटीएम और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली है।

बैठक में अभ्यर्थियों ने अपनी आर्थिक और सामाजिक परेशानियों को भी साझा किया। कई अभ्यर्थी अब उम्र सीमा के करीब पहुंच चुके हैं, जिससे दोबारा प्रक्रिया में शामिल होना मुश्किल हो गया है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports