,

जेलगोरा में भीषण सड़क हादसा, एक महिला की मौत, पांच घायल

JP Bharat Shareधनबाद | जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में…

JP Bharat Share

धनबाद | जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोरा में सोमवार तड़के करीब 4 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतका की पहचान 65 वर्षीय राजमणि देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अमलाबाद से धनबाद रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उन्हें गया में एक शादी समारोह में शामिल होना था।

जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य एक टेम्पो में सवार होकर धनबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जेलगोरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोड़ापोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हादसे में शामिल ट्रेलर को पाथरडीह क्षेत्र से जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। लोगों ने जेलगोरा-धनबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports