,

गोंदूडीह में ट्रेनिंग स्कूल के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

JP Bharat Shareधनबाद: गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेनिंग स्कूल और लाल बंगला के आगे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी, वासेपुर…

JP Bharat Share

धनबाद: गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह ट्रेनिंग स्कूल और लाल बंगला के आगे झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान न्यू कॉलोनी, वासेपुर निवासी शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलने की उम्मीद है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports