झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा बने BJP के राष्ट्रीय मंत्री, संगठन में मिली बड़ी जिम्मेदारी

JP Bharat Shareनई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त 2026 को अपनी नई केंद्रीय संगठनात्मक टीम की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार, झारखंड के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा…

JP Bharat Share

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त 2026 को अपनी नई केंद्रीय संगठनात्मक टीम की घोषणा की। जारी सूची के अनुसार, झारखंड के वरिष्ठ नेता डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस जिम्मेदारी को झारखंड भाजपा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पार्टी संगठन में डॉ. प्रदीप वर्मा की सक्रिय भूमिका और योगदान को देखते हुए उन्हें केंद्रीय टीम में जगह दी गई है।

वहीं, झारखंड से जुड़े प्रदीप भंडारी को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के अनुसार, नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव और बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), जबकि विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

डॉ. प्रदीप वर्मा की राष्ट्रीय टीम में नियुक्ति के बाद झारखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports