,

धनबाद में खाद की ओवरप्राइसिंग पर कृषि विभाग का सख्त एक्शन, दो दुकानों को शो-कॉज नोटिस

JP Bharat Shareधनबाद: निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने जिले में उर्वरक दुकानों की जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत गोविंदपुर की दो उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद दोनों दुकानदारों को शो-कॉज नोटिस…

JP Bharat Share

धनबाद: निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने की शिकायतों के बाद कृषि विभाग ने जिले में उर्वरक दुकानों की जांच तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत गोविंदपुर की दो उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद दोनों दुकानदारों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुकानदारों से प्राप्त जवाब की जांच की जाएगी। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उर्वरक बिक्री का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने पर जोर

कृषि विभाग और जिला प्रशासन की ओर से उर्वरक की बिक्री निर्धारित दर पर सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि खाद की कालाबाजारी और ओवरप्राइसिंग को रोकने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports