,

सेवा संकल्प अभियान को लेकर विधायक राज सिन्हा ने की बैठक, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्यक्रम

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित “सेवा संकल्प अभियान-2026” की तैयारियों को लेकर बुधवार, 16 सितंबर को धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में विधायक…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रस्तावित “सेवा संकल्प अभियान-2026” की तैयारियों को लेकर बुधवार, 16 सितंबर को धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा के जगजीवन नगर स्थित आवासीय कार्यालय में बैठक हुई।

बैठक में विधायक राज सिन्हा ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक धनबाद विधानसभा क्षेत्र में सेवा, जनसरोकार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मंडल अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों-सहसंयोजकों और कार्यकर्ताओं से अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

17 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे विधायक के आवासीय कार्यालय में मेगा रक्तदान शिविर के साथ होगी। इसके साथ ही “आशीर्वाद के दीये” अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके तहत लोगों से अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर अभियान में भाग लेने की अपील की गई है।

चयनित स्थानों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके अलावा IIT (ISM) धनबाद के मुख्य द्वार पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलन की योजना है।

बूथ स्तर तक पहुंचाने की तैयारी

विधायक ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिला, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय करेंगे। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

फोटो, वीडियो, सेल्फी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों की सहभागिता दर्ज कराने की योजना बनाई गई है। बैठक के दौरान विधायक ने मंडल अध्यक्षों के बीच दीपों का वितरण भी किया।

बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने “सेवा संकल्प अभियान-2026” को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports