,

धनबाद में पति ने पत्नी का गला रेतने की कोशिश, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार को पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित एक मैरिज हॉल में काम कर रही महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए शहीद…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र में रविवार को पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पांडरपल्ला न्यू इस्लामपुर स्थित एक मैरिज हॉल में काम कर रही महिला पर उसके पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल महिला मेंहदी खातून अपने पति शहजाद उर्फ खैरु के साथ मैरिज हॉल में खाना बनाने का काम करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पति अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था और घटना से एक रात पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

रविवार सुबह महिला मैरिज हॉल की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और कथित रूप से धारदार ब्लेड से उसके गले पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मैरिज हॉल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि पति-पत्नी मूल रूप से बोकारो जिले के रहने वाले हैं और वर्तमान में झरिया क्षेत्र में रहकर मैरिज हॉल में काम करते थे। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद रकीब ने बताया कि घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports