,

धनबाद में सावन मेले की तैयारियां तेज, स्थानीय महिलाओं के उत्पाद होंगे आकर्षण का केंद्र

JP Bharat Shareधनबाद: मारवाड़ी महिला समिति, सरायढेला शाखा की ओर से आगामी 21 जुलाई को यूनियन क्लब, धनबाद में भव्य सावन मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। शाखा…

JP Bharat Share

धनबाद: मारवाड़ी महिला समिति, सरायढेला शाखा की ओर से आगामी 21 जुलाई को यूनियन क्लब, धनबाद में भव्य सावन मेला आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस मेले में स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी।

शाखा की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिला उद्यमियों को मंच उपलब्ध कराना और उनके उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

मेले में कुल 21 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आकर्षक परिधानों की श्रृंखला, सुंदर राखियां, फैशनेबल ज्वेलरी, घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए कई रोमांचक गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार मेले की प्रवेश शुल्क 20 रुपये निर्धारित की गई है। साथ ही लकी ड्रॉ का आयोजन भी होगा, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को चांदी का सिक्का पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव श्वेता छापोलिका, कोषाध्यक्ष चेरी गोयल सहित ज्योति अग्रवाल, रंजू गोयल, पूनम छापोलिका, संगीता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, छाया अग्रवाल, जूली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नीला गोयल, रंजना जिंदल, कविता अग्रवाल एवं अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports