,

धनबाद में शादी के नाम पर ठगी और लूट का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान से एक परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर राजस्थान से एक परिवार को धनबाद बुलाने और कथित तौर पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सपना नाम की महिला ने राजस्थान निवासी रमेश से संपर्क कर अपनी कथित भतीजी पूजा से शादी कराने का प्रस्ताव रखा था। शादी की बातचीत के बाद रमेश अपने परिवार के साथ 7 सितंबर को बरवाअड्डा पहुंचे।

आरोप है कि शादी की तैयारी के नाम पर करीब 30 हजार रुपये के कपड़े खरीदवाए गए, जिसका भुगतान रमेश ने किया। इसके बाद शादी कराने के एवज में कथित तौर पर एक लाख रुपये की मांग की गई। रमेश ने इसमें से करीब 40 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए।

इसके बाद मामला बिगड़ गया। आरोप है कि पूजा की शादी राजस्थान से आए इकबाल नामक युवक से करा दी गई। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पार्टी के बहाने रमेश और उनके परिजनों को गाड़ी में बैठाया। रास्ते में कथित तौर पर धमकी देकर 10 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महिलाओं के जेवर छीन लिए गए।

शिकायत मिलने के बाद बरवाअड्डा पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, साड़ी, लहंगा, कपड़े, चूड़ी और शादी से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और इस तरह की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports