,

रांची में CISCE झारखंड-बिहार नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 11 राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

JP Bharat Shareरांची: मोरहाबादी स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को CISCE झारखंड-बिहार नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के…

JP Bharat Share

रांची: मोरहाबादी स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को CISCE झारखंड-बिहार नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 11 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक चलेगी।

उद्घाटन समारोह में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य को देशभर में पहचान दिलाई है।

उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने की अपील की। प्रतियोगिता में शामिल युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports