धनबाद: गोविंदपुर रोड स्थित द ओरियन में SIENNA HOME लग्जरी फर्नीचर शोरूम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौजूद रहे।
शोरूम में आधुनिक डिजाइन के फर्नीचर और लग्जरी होम डेकोर कलेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। उद्घाटन के मौके पर मेयर संजीव सिंह ने संचालक और पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
















