बरवाअड्डा: प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी बरवाअड्डा स्थित भाकपा (माले) पार्टी कार्यालय में सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो ने जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरवाअड्डा, गोविंदपुर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के सामने रखीं।
विधायक ने लोगों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है।
















