,

बराकर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

JP Bharat Shareकुल्टी: पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री एवं कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित यात्रा बराकर स्टेशन से शुरू होकर बराकर हनुमान चढ़िया तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या…

JP Bharat Share

कुल्टी: पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री एवं कुल्टी विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित यात्रा बराकर स्टेशन से शुरू होकर बराकर हनुमान चढ़िया तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। बच्चों के साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

राष्ट्रप्रेम और एकता का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और देशभक्ति की भावना से प्रेरित इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि देशभक्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

यात्रा के दौरान बच्चों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports