,

धनबाद नगर निगम एवं बैंक मोड़ चैंबर के संयुक्त कैंप में ₹2.77 लाख से अधिक राजस्व संग्रह

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद नगर निगम एवं बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष राजस्व संग्रहण शिविर में नागरिकों और व्यवसायियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स मद में कुल ₹2,77,572 का राजस्व संग्रह किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेड…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद नगर निगम एवं बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष राजस्व संग्रहण शिविर में नागरिकों और व्यवसायियों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। शिविर के दौरान ट्रेड लाइसेंस, होल्डिंग टैक्स और वाटर टैक्स मद में कुल ₹2,77,572 का राजस्व संग्रह किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेड लाइसेंस मद से ₹65,940, होल्डिंग टैक्स से ₹1,91,124 तथा वाटर टैक्स से ₹20,508 की राशि जमा की गई। शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न करों के भुगतान और लाइसेंस नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध कराना था।

हालांकि, कई आवेदकों के ट्रेड लाइसेंस और होल्डिंग टैक्स का नवीनीकरण तकनीकी त्रुटियों, होल्डिंग नंबर संबंधी समस्याओं तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग जुर्माने से जुड़े मुद्दों के कारण नहीं हो सका। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान लगभग 40 आवेदन नगर निगम की टीम को प्राप्त हुए। अधिकारियों ने बताया कि इन आवेदनों में मौजूद तकनीकी और दस्तावेजी त्रुटियों को दूर कर जल्द ही उनकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि संबंधित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ अव्यावहारिक नियमों और तकनीकी खामियों के कारण अब भी व्यापारियों और आम नागरिकों को ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स जमा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर आयुक्त द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुरूप इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

चैंबर के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसी पहल से न केवल नागरिकों को सुविधा मिलती है, बल्कि नगर निगम के राजस्व संग्रह में भी वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह भी इसी प्रकार का विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

शिविर में नगर निगम की ओर से विशाल सिन्हा, संदीप सोनी, उदय पांडे, अशोक यादव, प्रीतेश कुमार, नारायण साव एवं सुल्तान सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, सुरेंद्र अरोड़ा, सुदर्शन जोशी, प्रभात सुरोलिया, संदीप मुखर्जी, विकास पटवारी, अमित जैन, नीरज अग्रवाल और संजय अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports