,

धनबाद : सेवा के जरिए याद की गई स्व. जोसना मंडल, बरमसिया में 150 परिवारों को मिला सहयोग

JP Bharat Shareधनबाद के बरमसिया में जेपी नर्सिंग फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय जोसना मंडल की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से करीब 150 जरूरतमंद परिवारों के बीच साड़ी, धोती और भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फाउंडेशन…

JP Bharat Share

धनबाद के बरमसिया में जेपी नर्सिंग फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय जोसना मंडल की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से करीब 150 जरूरतमंद परिवारों के बीच साड़ी, धोती और भोजन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फाउंडेशन से जुड़े नित्यानंद मंडल (एमडी, जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन) ने कहा कि “माँ के आदर्शों को जीवित रखने का सबसे सच्चा तरीका जरूरतमंदों की सेवा करना है।”

इस सेवा कार्य में डॉ. किमी नित्यानंद मंडल, सप्तमी मंडल समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा से जुड़े लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे। वहीं स्थानीय स्तर पर शंकरी देवी, शांति देवी, विश्वेश्वर महतो, शोभा देवी, रत्नी दयाल और लखी राम सहित कई लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

टीमवर्क से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबीर मंडल, राजेश मंडल, नीरज शर्मा, पुरबेंदु श्रीवास्तव, रितेश, पिंकू, पिंटू और फाउंडेशन की पूरी टीम का अहम योगदान रहा।

उल्लेखनीय है कि जेपी नर्सिंग फाउंडेशन लगातार समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय है। इससे पहले सिंदरी में भी इसी तरह का बड़ा सेवा कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद की गई थी।

ये भी पढ़ें:-झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports