,

धनबाद सेवा पखवाड़ा के तहत धनबाद में भाजयुमो का रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने किया रक्तदान

JP Bharat Shareधनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को जे.जे. हॉस्पिटल, रतनपुर गोविंदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद ग्रामीण जिला की ओर से किया गया, जिसका नेतृत्व भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष साव ने किया। कार्यकर्ताओं और…

JP Bharat Share

धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत शनिवार को जे.जे. हॉस्पिटल, रतनपुर गोविंदपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद ग्रामीण जिला की ओर से किया गया, जिसका नेतृत्व भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष साव ने किया।

कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

शिविर में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जरूरत के समय रक्त किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है और रक्तदान के जरिए लोगों की मदद की जा सकती है।

कई कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

शिविर के दौरान मनीष साव, जग्गू साहू, गोविंद राय, मदन महतो, धर्मजीत सिंह, बंपी चक्रवर्ती, राजेश मंडल और शत्रुघ्न महतो सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मौके पर तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, मोहन कुंभकार, राजेश जायसवाल, बल्लू साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports