,

धनबाद | टेक्सटाइल सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा, जिला स्तरीय कार्यशाला में उद्योग जगत से मांगे गए सुझाव

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में टेक्सटाइल उद्योग के विकास और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में करीब 20 उद्यमियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जिला निर्यात कार्य योजना तथा झारखंड टेक्सटाइल-2026 के ड्राफ्ट पर…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में टेक्सटाइल उद्योग के विकास और निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को जिला उद्योग केंद्र में जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में करीब 20 उद्यमियों एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर जिला निर्यात कार्य योजना तथा झारखंड टेक्सटाइल-2026 के ड्राफ्ट पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उद्यमियों को एमएसएमई (MSME) से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, कौशल विकास कार्यक्रमों और बाजार से जुड़ने के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में उपस्थित उद्यमियों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने टेक्सटाइल सेक्टर की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त सुझावों को भविष्य की कार्ययोजना में शामिल कर जिले में टेक्सटाइल उद्योग के विकास को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।

जिला उद्योग केंद्र ने विश्वास जताया कि सरकार, उद्योग जगत और उद्यमियों के साझा प्रयास से धनबाद में टेक्सटाइल सेक्टर को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं निर्यात के नए अवसर सृजित होंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports